प्रशांत शर्मा, हरदा (8109234502)। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला हरदा के तत्वावधान में महर्षि श्री अरविंद की जयंती पर एक दिवसीय व्याख्यानमाला कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी सुनील दुबे, सामाजिक कार्यकर्ता सूरजनारायण मोहता, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंतसिंह राजपूत, विभाग सेवा प्रमुख श्याम शर्मा, जिला सह संघ चालक नरेंद्र भाम्बू, संभाग समन्वयक नर्मदापुरम कौशलेश प्रताप एवं मुख्य वक्ता के रूप में विपिन अग्रवाल उपस्थिति रहे। अतिथि उदबोधन से पूर्व जिला समन्वयक संदीप गौहर ने परिषद के द्वारा किए जाने वाले विभिन्न कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सर्वप्रथम शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत सिंह राजपूत ने महर्षि अरविन्द के जीवन कौशल के अहम बिन्दुओ पर अपने विचार व्यक्त किए। तत्पश्चात समाजसेवी सुनील दुबे ने बताया कि महर्षि अरविन्द जैसी पीढ़ी नहीं होती तो शायद हम आज सुखद जीवन नहीं यापन करते। हम उनके सदैव ऋणी रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि महर्षि अरविंद एक अध्यात्मिक गुरु जा रहा है। थे वे दर्शनशास्त्र के प्रेरक थे। क्रांति के नीति विशेषज्ञ थे। संभाग समन्वयक कौशलेश तिवारी ने कहा कि क्रांतिकारियों का संघर्षमयी जीवन इतिहास के पन्नों में गवाह है जो आज वर्तमान में सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति में लाया कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विपिन अग्रवाल ने ने कहा कि महर्षि अरविन्द ने भारतीय शिक्षा चिन्तन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में घर-घर तिरंगा अभियान, अंकुर अभियान, एक पेड़ माँ के नाम अभियान सहित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली सामाजिक संस्था, प्रस्फुटन समिति, नवाकुंर संस्थाएं, बीएसडब्लू एवं एमएसडबल्यू के छात्र छात्राओ एवं परामर्शदाताओ एवं विकासखण्ड समन्वयको को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीनबंधु गौर ने एवं आभार विकासखंड समन्वयक राकेश वर्मा ने व्यक्त किया। इस दौरान खिरकिया विकासखंड समन्वयक विनीता साह, टिमरनी विकासखंड समन्वयक अनुपम भारद्वाज बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Views Today: 6
Total Views: 142