अनोखा तीर, हरदा। डॉ. बीआर अंबेडकर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित सात दिवसीय संस्कृत सप्ताह महोत्सव में आज विद्यालय में विभिन्न प्रकार की संस्कृत आधारित गतिविधियों व स्पर्धाओं का आयोजन हुआ। जिला संस्कृत प्रकोष्ठ प्रभारी एवं संस्कृत भाषा शिक्षिका हेमलता अग्रवाल ने बताया कि बालिका क्रीडा वर्ग में भूमिका चौहान एवं नैना टाक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही क्रीडा बालक वर्ग में विशाल अस्तरे एवं राजवीर साकले ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्कृत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कृष्णगोपाल राजपूत ने प्रथम, भूमिका चौहान द्वितीय और भाग्यश्री इंगले ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामूहिक गायन प्रतियोगिता में साक्षी राजपूत व उर्वशी नागले ने प्रथम और एकल गायन प्रतियोगिता में भूमिका चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही श्लोक गायन प्रतियोगिता में अमीषा राजपूत ने प्रथम, किरण राजपूत ने द्वितीय और पलक टाले ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत युगल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रज्ञा केवट एवं पलक यादव ने प्राप्त किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में नंदिनी राठौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्कृत नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान स्नेहा, नरेंद्र, विशाल, ऋषिका, सलोनी कुशवाह, दीपांशु ने प्राप्त किया और विशेष पुरस्कार में मयंक बुंदेल एवं पियूष सोनी ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय शिक्षक नितिन सोनी, अरविंद शर्मा, हरीश सिसोदिया, नारायण सिंहमाल्या, अनिल राजपूत, मयंक, जागृति पाठक, सुरभि यादव, श्रीलता कुट्टी, चित्रलेखा चौधरी, प्रियंका सोनी एवं विद्यालय के अन्य शिक्षक व शिक्षिका शामिल हुए। सभी ने संस्कृत भाषा आधारित गतिविधियों व स्पर्धाओं की सराहना की।
Views Today: 2
Total Views: 18