अनोखा तीर, हरदा। लाल बहादुर शास्त्री व्यावसायिक अध्ययन महाविद्यालय में आज अक्षय ऊर्जा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती पूजन से किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.राजीव खरे ने अक्षय ऊर्जा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारत में अक्षय ऊर्जा के विकास और महत्व पर जागरूकता बढ़ाने के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि अक्षय ऊर्जा प्राकृतिक स्रोतों से उत्पन्न होती है, यह ऊर्जा का एक स्वच्छ एवं टिकाऊ रूप है जो जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद कर सकता है। हमारे द्वारा उनका सही तरह से उपयोग नहीं कर पाने के कारण यह स्रोत धीरे-धीरे खत्म होते जा रहे हैं। इस ऊर्जा का क्षय करके हमें आने वाले समय में कई विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक डॉ. धीरज नेगी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की कार्यकारी निदेशिका डॉ. क्षमा खरे, उपप्राचार्य संजय भार्गव, समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

