Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

कृषि वैज्ञानिकों ने सोयाबीन फसल के लिए किसानों को दी सलाह

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कृषि विज्ञान केंद्र की पादप प्रजनन एवं अनुवांशिकी वैज्ञानिक पुष्पा झरिया ने किसानों को सुझाव दिया है कि जिन किसानों ने अभी तक बुवाई नहीं की है वे सोयाबीन की जेएस 2216, जेएस 2212 व डीजेएस 2034 किस्म लगा सकते हैं। उन्होंने सलाह दी है कि सोयाबीन की बुवाई के तुरंत बाद चौड़ी और संकरी दोनों प्रकार की खरपतवारों के नियंत्रण के लिए मैटालोक्लोर 50 एई सी, 2 लीटर प्रति हेक्टेयर तथा चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारों के लिये डाइक्लोसुलम 84 डब्लू डीजी 26 से 30 ग्राम प्रति हेक्टेयर का छिड़काव करें। जिन किसान भाइयों ने सीड ड्रिल से कतारों में बोनी की है वे 6 से 10 कतारों के अंतराल पर नालियां बना लें ताकि आवश्यकता अनुसार जल भराव एवं जल निकासी की सुविधा प्राप्त हो सके।

199 Views
What do you think?

Leave a Reply