नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं छात्रवृत्ति को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। श्री स्वामी समर्थ कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हरदा की छात्राएं मंगलवार को छात्रवृत्ति की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। छात्राओं की मांग है कि उनके कॉलेज को एमपीटएएस पोर्टल पर जोड़ा जाए, ताकि उन्हें समय पर छात्रवृत्ति मिल सके। छात्राओं ने बताया कि कॉलेज में 2021-22 से बीएससी नर्सिंग का कोर्स संचालित हो रहा है। इस संबंध में कॉलेज प्रबंधन ने मध्यप्रदेश नर्सिंग काउंसिल के रजिस्ट्रार को कई बार पत्राचार किया, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। छात्रों का कहना है कि भौतिक और ई-मेल, दोनों माध्यमों से 50 से अधिक बार पत्र भेजे गए, मगर काउंसिल की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। जनजातीय कार्य विभाग के आयुक्त ने बताया कि कॉलेज की मैपिंग अब तक नहीं कराई गई है और विद्यार्थियों का प्रवेश डेटा भी विभाग को प्राप्त नहीं हुआ है। पोर्टल पर डेटा अपलोड करने की अंतिम तिथि 4 सितंबर 2025 है। छात्राओं का कहना है कि यदि समय पर मैपिंग नहीं हुई तो उन्हें छात्रवृत्ति से वंचित रहना पड़ेगा। उन्होंने कॉलेज प्रशासन और संबंधित विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Views Today: 2

Total Views: 434

Leave a Reply

error: Content is protected !!