अप्रिय हादसा…. मकान की बालकनी से गिरे बुजुर्ग की मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, हरदा। बीती रात शहर के सिटी कोतवाली थानाक्षेत्र के कुलहरदा में देर रात एक बुजुर्ग व्यक्ति असंतुलित होकर बालकनी से नीचे गिर गए। जिसके चलते बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा बुधवार-गुरूवार की दरमियानी रात घटित हुआ। घटना के तुरंत बाद बुजुर्ग को जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों से जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टिमरनी के वार्ड नंबर 3 में रहने वाले लखनलाल उम्र ७० साल बुधवार शाम को यहां अपनी बेटी के घर पर रूके हुए थे। देर रात टॉयलेट जाते वक्त वे असंतुलित होकर बालकनी से नीचे गिरे थे। जिस वजह से उनको सिर में गहरी चोट आई थी। त्पश्चात परिजन घायल हालत में अस्पताल लेकर आए। लेकिन, इस बीच बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। इसके दूसरे दिन यानि गुरूवार सुबह बुजुर्ग का पीएम कर उनका शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

 

अस्पताल में जुटे लोग

बुजुर्ग की मृत्यु की खबर पाकर हरदा समेत आसपास के क्षेत्रों से करीबी लोग अस्पताल में जुट गए थे, जो कि पीएम तक वहीं रूके। इस दौरान परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल था। जिन्हें समाज के बड़े-बुजुर्गो ने ढांंढस बंधाया।

 

मांदला से आए थे हरदा

इधर, मृतक बेटे आकाश आठनेरे ने बताया कि पिता रिश्तेदारी में हो रहे धार्मिक आयोजन में शामिल होने मांदला गए हुए थे। वहां कथा सुनने के बाद वे हरदा में बेटी से मिलने रूक गए थे। इसी दौरान रात में यह हादसा हो गया।

85 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!