केसी परते हरदा के नये एसडीएम

 

अनोखा तीर, हरदा। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आशीष खरे का तबादला हो गया है। उनके स्थान पर कैलाशचंद परते हरदा के नए एसडीएम होंगे। इस संबंध में प्रशासनिक आदेश हो गए हैं। जिसके बाद नए एसडीएम के कार्य दायित्व संभालने की कार्रवाई तेज हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार एसडीएम आशीष खरे विधानसभा चुनाव की दृष्टि से यहां रिटर्निंग ऑफीसर का दायित्व निभा रहे थे। विस चुनाव संपन्न होने के साथ साथ श्री खरे की प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी शिथिल हो चली थी। इस बीच नई सरकार के शपथ ग्रहण करते ही प्रशासनिक सर्जरी की सुगबुगाहट ने जोर पकड़ लिया था।

87 Views

Leave a Reply