जनरेटर में मफलर फंसने से युवक की मौत

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम भमोरी के पास बन रहे बैराज डैम में बुधवार रात एक हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। गुरुवार को जिला अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देवास जिले की खातेगांव तहसील अंतर्गत ग्राम गुराड़िया थाना नेमावर निवासी रामदयाल बीते 15 दिनों पहले हंडिया के पास बन रहे बैराज डेम में चौकीदारी के काम पर लगा था। बुधवार रात सम्भवत: वह जनरेटर के पास बार-बार बंद हो रही लाइट को देखने गया होगा। इस दौरान उसके गले में डला मफलर जनरेटर की पंखुड़ियों के बीच फंस गया और जिससे वो सिर के बल पलट कर गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद उसके साथियों ने अपने अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाकर शव जिला अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बेटे की मौत के बाद पूरा परिवार सदमें है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

123 Views

Leave a Reply