अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश विधानसभा में भाजपा द्वारा पंचवर्षीय कार्य योजना की जानकारी सदन में प्रस्तुत की गई। इसमें बहुत से जनहित के मुद्दों को दरकिनार किया गया। जिस पर हरदा विधायक डॉ.रामकिशोर दोगने ने आपत्ति लेते हुए निम्न जनित ऐसे मुद्दों को पंचवर्षीय योजना में शामिल किए जाने का अनुरोध किया। जिसमें पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश दिए जाने, वन कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए योजना बनाने, म.प्र. शासन के विभिन्न विभागों में रिक्त पदो पर भर्ती किए जाने, वनों की अवैध कटाई पर रोक लगाने, गौ-शालाओं को व्यवस्थित करने, आदिवासियों को वन अधिकार नियम के अंतर्गत पट्टे देने, गैस सिलेन्डर 450 रुपए में हितग्राहियों को दिए जाने, शासकीय कर्मचारीयों की पदोन्नति, पुरानी पेंशन लागू किए जाने, आदिवासी महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के संबंध में, लाड़ली बहना एवं लखपती बहना योजना के संबंध में, बेरोजगार एवं मंहगाई के संबंध में, किसानों को गेहूं एवं धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी हेतु योजना बनाए जाने सहित अन्य जनहितैषी मुद्दो पर सरकार को घेरा गया।

