प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं बनी स्वावलंबी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संसथान में विगत एक माह से चल रहे महिला दर्जी प्रशिक्षण का समापन हुआ। समापन कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला परियोजना अधिकारी रामनिवास कालेश्वर व जिला प्रबंधक राधेश्याम जाट उपस्थित थे। समापन कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों द्वारा बनाये गए विभिन्न प्रकार के परिधानों का प्रदर्शनी द्वारा प्रदर्शित किया गया। इस प्रशिक्षण की विशेषता यह थी की उन्हें महिला दर्जी के साथ- साथ कपड़े से बने बेगो को बनाना भी सिखाया गया। कार्यक्रम में आए अतिथि रामनिवास कालेश्वर, राधेश्याम जाट ने प्रशिक्षणार्थियों द्वारा लगाई गई प्रर्दशनी की सराहना की एवं उन्हें सफल उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान निदेशक दिनेश शाक्य ने बताया की सभी प्रशिक्षणार्थी ग्रामीण निवासी है, संस्थान निदेशक ने यह जानकारी भी दी की इसी माह कंप्यूटर एकाउंटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए ग्रामीण क्षेत्र के निवासी संस्थान कार्यालय में आकर अपना पंजीयन शीघ्र करवाए। कार्यक्रम के अंत में फैकल्टी सुरेश धनगर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

89 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!