फरार आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन ने थाना रहटगांव के अपराध क्रमांक 430/2023 पॉस्को एक्ट के प्रकरण में फरार आरोपी धम्मू उर्फ भीमसिंह पिता चम्पालाल कोरकू उम्र 22 साल निवासी ग्राम बांसपानी की सूचना देने वाले को 10 हजार का इनाम देने की घोषणा की है। इनाम की यह राशि उस व्यक्ति को दी जाएगी जो कि फरार आरोपी धम्मू पिता चम्पालाल कोरकू की गिरफ्तारी के लिए जरूरी सूचना पुलिस को देगा। इनाम के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक का होगा। सूचनाकर्ता का नाम पूर्णत: गोपनीय रखा जाएगा।

79 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!