कलेक्टर ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया के साथ-साथ संयुक्त कलेक्टर केसी परते व रजनी वर्मा, डिप्टी कलेक्टर संजीव नागू, एसडीएम आशीष खरे व अशोक डेहरिया सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री गर्ग ने सभी एसडीएम को राजस्व प्रकरणों के निराकरण की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजल योजनाओं में प्रगति बढ़ाने के निर्देश कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को दिए। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए निर्धारित लक्ष्य अनुसार प्रगति लाने के निर्देश दिए।

259 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!