ठगी से बचने के लिए जागरुकता ही एकमात्र उपाय

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के स्वर्ण जयंती वर्ष के तहत सरस्वती विद्या मंदिर में पखवाड़ा अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत संगठन मंत्री अनिल श्रीवास्तव के आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर स्कूली छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए ठगी से बचने के उपाय बताए गए। बताया कि ग्राहकों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। ग्राहकों को उचित मूल्य में अच्छी गुणवत्ता, सही माप विक्रय उपरांत गारंटी, वारंटी सेवा विक्रेता द्वारा अच्छा व्यवहार, अधिकतम खुदरा मूल्य पर मोल भाव करने का अधिकार ग्राहक को है। वही विद्युत सामग्री खरीदते समय आईएसआई मार्क, स्वर्ण आभूषण खरीदते समय होलमार्क, खान पान की वस्तुओ पर हरा निशान शाकाहार के लिए व लाल निशान मांसाहार के लिए होता है। पीसे हुए मसालों पर एगमार्क व दवाईयों पर एक्सपायरी डेट देख कर ही खरीदना चाहिए। ग्राहक पंचायत के संयोजक संजय ठाटे ने बताया कि कम तौल मिलने पर नापतौल विभाग में शिकायत की जा सकती है। ग्राहक पंचायत की बड़ी उपलब्धी ग्राहक संरक्षण अधिनियम 1984 लागू करवाना रही है। इसके तहत सेवा में कमी होने पर जिला उपभोक्ता फोरम में, राज्य स्तर पर राज्य उपभोक्ता फोरम एवं राष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम का गठन किया गया है।

सायबर लुटेरों से रहे सावधान

आज कल सायबर लुटेरो से भी सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए। वहीं किसी को भी ओटीपी देने से बचना चाहिए। कार्यक्रम में प्रहलाद नागवे, विद्यालय के प्राचार्य विनय शर्मा, राकेश वर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर जागृत ग्राहक, जागृत भारत पुस्तिकाओं का वितरण किया गया। 24 दिसम्बर को राष्ट्रीय ग्राहक दिवस का आयोजन किया जाना है।

Views Today: 2

Total Views: 286

Leave a Reply

error: Content is protected !!