राजाबरारी एस्टेट में छ: दिवसीय सोशल सर्विस शिविर संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के ग्राम राजाबरारी में दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट आईसीटी केंद्र पर एक छ: दिवसीय विशेष समाज सेवा शिविर लगाया गया। जिसमें बीकॉम, बीएससी एग्रीकल्चर, बीएड , कंप्यूटर ऑपरेटर इत्यादि कोर्सेज के विद्यार्थियों द्वारा सोशल सर्विस गतिविधियों में हिस्सा लिया गया। इस कैंप में गांवों की मुख्य चौपालों, अस्पताल, कम्यूनिटी सेंटर, स्कूल इत्यादि की सफाई, पुताई, साइन बोर्ड, लाइट लगाना इत्यादि का सेवा कार्य किया गया। ग्राम राजाबरारी सरपंच श्रीमती मनोरमा अतुलकर ने चौपाल पहुंच कर सभी को बधाई दी एवं मिष्ठान वितरण किया गया। टेमरूबहार के युवा सरपंच मनोज धुर्वे ने व्यस्तता के चलते सोशल मीडिया के माध्यम से सभी विद्यार्थीयों को बधाई दी। ब्रांच के संत सुपर मैन योजना के बच्चों द्वारा भी शिविर में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया गया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। समापन के दिन सभी विद्यार्थियों को धरमपाल सतसंगी, मुख्य प्रबंधक राजाबरारी एस्टेट, प्रो. एसपी कौशिक, प्राचार्य टिमरनी, दिनेश कपूर, प्राचार्य राजाबरारी अमित चंद्राकर ओएसडी फॉरेस्ट इत्यादि द्वारा सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए। राजाबरारी एवं टिमरनी शिक्षा केंद्रों के डीन डी सुमिर के द्वारा सभी विद्यार्थियों को उनके विभिन्न गांवों में जाकर लिए गए उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए बधाई दी एवं सभी सम्माननीय अतिथियों को कार्यक्रम में शामिल होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

335 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!