बीच बजरिया अव्यवस्था, दुकानदारों की लापरवाही के चलते गंदगी का अंबार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर के बीचों बीच स्थित नई सब्जी मंडी इलाके में अव्यवस्थाओं के चलते गंदगी का अंबार दिखाई देगा। यहां स्थानीय दुकानदारों की लापरवाही के चलते सड़क किनारे गंदगी के ढ़ेर लग रहे हैं। जबकि, इन सबसे निजात पाने के लिए नपा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करती है। किंतु , सब्जी मंडी की दुर्दशा देख यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोग कचरे को ठिकाने लगाने में जल्दबाजी करते हैं। अगर दुकानदार नपा से तालमेल बनाए तो गंदगी का स्थायी समाधान हो सकता है। परंतु , जल्दबाजी या यूं कहें कि मनमानी को अमलीजामा पहनाने के चक्कर यहां-वहां कचरा फेंक रहे हैं। कुछ यही हाल मंडी के अंदर देखने को मिल जाएगा। जहां सार्वजनिक शौचायल के पास गंदगी मची हुई है। जिसके चलते यहां पहुंचने वाले लोग खासकर महिलाएं तथा बड़े-बुजुर्ग को खासी असुविधाओं से गुजरना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर नपा का जनस्वास्थ्य विभाग मानो अनदेखी कर रहा है। जबकि, शहर के विभिन्न वार्डो के अलावा बाजार क्षेत्र एवं सार्वजनिक स्थलों पर नियमित सफाई की दरकार है। लेकिन संबंधितों के उदासीन रवैये के चलते व्यवस्था दिनों दिन गहराती चली जा रही है।

Views Today: 2

Total Views: 196

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!