10 हजार से अधिक के बकायादारों से सख्ती से होगी राजस्व वसूली

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा हरदा वृत्त में लगातार बढ़ती बकाया राशि की वजह से कंपनी को राजस्व हानि हो रही है। जिसके कारण आला अधिकारियों द्वारा चिंता जाहिर करते हुए बकाया राशि वसूली अभियान चलाया जा रहा है। संभाग अंतर्गत ऐसे सभी उपभोक्ताओं की ग्रामवार सूची तैयार कर ली गई है, जिन पर 10 हजार से अधिक बकाया राशि है। इनमें से जो कृषि पम्प उपभोक्ता हैं, उनके पम्प स्टार्टर/वायर आदि जब्त किए जा रहे हैं। उक्त सभी उपभोक्ताओं को बकाया राशि जमा करने की समय-सीमा दे दी गई है। उक्त समय-सीमा में बकाया राशि जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं की सूची सार्वजनिक रूप से प्रकाशित की जाएगी। इन उपभोक्ताओं के नाम, उनके घर के समक्ष एवं ग्राम पंचायत भवन के बाहर भी चस्पा किए जाएंगे। संभाग के उप महाप्रबंधक आरके अग्रवाल ने संबंधित सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने विद्युत बिलों की बकाया राशि का शीघ्रातिशीघ्र भुगतान कर सख्ती से वसूली एवं नाम प्रकाशन से होने वाली असुविधा से बचें।

99 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!