बकाया राशि वसूली के दौरान विद्युत अधिकारी के साथ अभद्रता

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। विद्युत कंपनी द्वारा बकाया राशि की वसूली के दौरान विद्युत अधिकारी के साथ अभद्रता की गई। गत दिवस विजय घोरमारे सहायक प्रबंधक मसनगांव वितरण केन्द्र अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ उपभोक्ताओं से बकाया राशि वसूलने का कर रहे थे। इस दौरान मसनगांव में उन्होंने 100 केव्ही, दर्जीबाला ट्रांसफार्मर से संबंधित बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं के विद्युत वायर व स्टार्टर जब्त कर कार्यालय लाने लगे। तभी मसनगांव निवासी जय दर्जी द्वारा शासकीय वाहन से विद्युत वायर व स्टार्टर जबरदस्ती उठाकर घोरमारे के साथ गाली-गलौच एवं अभद्र व्यवहार किया गया। उक्त व्यक्ति से संबंधित विद्युत पम्प कनेक्शन पर वर्तमान में 25 हजार रुपए की राशि बकाया है। बार-बार सम्पर्क के बावजूद उपभोक्ता द्वारा अनेक माहों से विद्युत बिल जमा नहीं किया गया है। श्री घोरमारे उक्त घटना शिकायत थाना प्रभारी सिविल लाईन से की है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से पत्राचार कर संबंधित आरोपी के विरुद्ध प्रथम सूचना प्रतिवेदन दर्ज कराकर कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

259 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!