वैश्य महासम्मेलन के कैलेंडर का विमोचन  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, हरदा। वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश द्वारा नव वर्ष 2024 के कैलेंडर का विमोचन रविवार को जिले की समस्त तहसीलों में किया गया। कार्यक्रम के संयोजक केशव बंसल एवं दीपक नेमा रहे। जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कैलेंडर के विमोचन के पश्चात समाज के व्यापारियों को उनके प्रतिष्ठान पर पहुंच कर कैलेंडर वितरण किया गया। वैश्य समाज युवा इकाई के जिलाध्यक्ष राजीव रविंद्र जैन ने बताया कि संपूर्ण मध्य प्रदेश में आज 17 दिसंबर को नव वर्ष के 12 पेज के कलरफुल कैलेंडर का विमोचन किया गया है। यह कैलेंडर बहुउपयोगी है, इस कैलेंडर में महत्वपूर्ण जानकारी के साथ-साथ पूरे म.प्र. के मूल इकाई महिला इकाई, युवा इकाई के जिला अध्यक्षो एंव सभी 428 तहसील अध्यक्षो के मोबाइल नम्बर है। अगर आपको किसी भी जिले या तहसील में काम पड़ता है या कोई जानकारी चाहिए तो संगठन के पदाधिकारियों को फोन लगाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हंै। यह कैलेंडर सभी सदस्यों को निशुल्क वितरित किए जाएंगे। कैलेंडर वितरण करने के लिए समाज के पदाधिकारी घर-घर जाएंगे। आज के कार्यक्रम में अरूण जैन, देवव्रत अग्रवाल, दीपक नेमा, सुभाष राठी, संतोष अग्रवाल कट, दिलिप सिंहल, राजीव जैन आदि के अलावा महिला इकाई से सजनी चांडक, विनिता बंसल आदि उपस्थित थी।

364 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!