अभाविप ने हाथों में तख्ती लेकर किया मौन प्रदर्शन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शासकीय कॉलेज के बाहर हाथों में तख्ती रखकर स्लोगन के साथ मौन प्रदर्शन किया गया। नगर मंत्री दीपेश चौबे ने बताया कि अभाविप के राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली से ग्वालियर लौट रहे विद्यार्थी परिषद के छात्रनेता ने ट्रेन में मौजूद वीसी रणजीत सिंह का दिल्ली से झांसी जाते समय स्वास्थ्य खराब हो गया था। ग्वालियर स्टेशन पर उतार कर वीसी की जान बचाने के लिए हाईकोर्ट जज की कार की चाबी छीनकर कुलपति को पहुंचाया था। अस्पताल में हालांकि उनकी जान बचाई ना जा सकी। इस घटना के बाद छात्रनेता हिमांशु, सुकृत पर पुलिस द्वारा डकैती एवं चोरी की धाराओं में केस दर्ज किया गया। यह एक अमानवीय आधार पर किया गया कार्य हैं। विद्यार्थी परिषद छात्रनेता के पक्ष में खड़ा हैं, जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता। इस प्रदर्शन में अभाविप स्वालंबी प्रांत सदस्य भूपेंद्र तोमर, रोहित देवहरे, रूपल बंसल, सुमित गोयल मौजूद थे।

121 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!