२६ हजार रुपए का समन शुल्क वसूला

 

अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में शहर में अमानक साइलेंसर लगाकर पटाखे की आवाज निकालने वाली बुलेट के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को बुलेट वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए साइलेंसर निकलवा कर मानक साइलेंसर लगवाया गया। विशेष अभियान के तहत थाना यातायात द्वारा वाहन चेकिंग कर कुल 76 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई। जिसमें 26300 कुल समन शुल्क वसूल किया गया।

102 Views

Leave a Reply