कीटनाशक मिला पानी पीने से एक दर्जन मजदूर बीमार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के रहटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम खमगांव में शनिवार दोपहर को कीटनाशक मिला पानी पीने से एक दर्जन से अधिक मजदूरों को उल्टी, दस्त और घबराहट की शिकायत के बाद टिमरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। संजूबाई 25 साल और सरस्वती बाई 40 साल की हालत गंभीर होने पर हरदा जिले अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, रहटगांव तहसील के खमगांव के रहने वाले किसान सुहाग सिंह राजपूत के खेत पर ग्राम केलझिरी के रहने वाले 31 मजदूर शनिवार सुबह निदाई का काम करने पहुंचे थे। मजदूरों ने अपने घर से तीन कुप्पों में पीने के लिए पानी भरकर लाएं थे। जब दोपहर को भोजन करने के बाद मजदूरों ने पानी पिया उसके बाद करीब एक दर्जन से अधिक मजदूरो को अचानक उल्टी, दस्त एवं घबराहट शुरू हो गई। जिसके बाद खेत के मालिक ने अपने ट्रैक्टर ट्रॉली से सभी मजदूरों को अस्पताल लेकर आया। जहां डॉक्टर्स ने सभी का उपचार कर दवाइयां दी गई। बताया जा रहा है कि किसान ने धोखे से कीटनाशक दवाई के उपयोग के बाद बिना साफ सफाई के प्लास्टिक के कुप्पे में पानी भर मजदूरों को पीने के लिए भेजा गया था। जिसको पीने से सभी लोग बीमार हुए। बताया जा रहा है कि बीमारों में ज्यादातर महिलाएं हैं। जो निदाई काम के लिए आई थी। टिमरनी पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मजदूरों के बयान लिए गए हैं।

128 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!