अनोखा तीर, हरदा। ऑटो चालक यूनियन संघ द्वारा हरदा द्वारा 17 दिसंबर रविवार सुबह 11 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन नया बस स्टेण्ड प्रांगण में किया जाएगा। इसमें लगभग 120 से अधिक ऑटो चालक रक्त डोनेट करेंगे। यूनियन के अध्यक्ष ने मट्टू सोनी ने शहर के आम नागरिकों से भी रक्तदान शिविर में सहभागिता कर अधिक से अधिक ब्लड डोनेट करने की बात कही है। शिविर में यूनियन की ओर से सभी सुविधाएं रहेगी। इस मौके पर आरटीओ भी मौजूद रहेंगे।
92 Views

