विकसित भारत संकल्प यात्राÓ के कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करें

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए 16 दिसम्बर से विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है। इस यात्रा के तहत 26 जनवरी 2024 तक जिले के विभिन्न ग्रामों में प्रचार वाहन भ्रमण करेगा तथा गांव-गांव में कार्यक्रम आयोजित कर शासकीय योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा तथा नए हितग्राहियों के आवेदन भी लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने शुक्रवार शाम को वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों के जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर कहा कि संकल्प यात्रा कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। उन्होने सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि यात्रा के कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए ग्रामीण क्षेत्र में कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराकर ग्रामीणों को कार्यक्रम के बारे में बताएं ताकि अधिकाधिक ग्रामीण इस अवसर का लाभ उठा सकें। कलेक्ट्रेट के वीडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गेहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, कलेक्टर ऋषि गर्ग, जिला पंचायत सीईओ रोहित सिसोनिया व अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Views Today: 2

Total Views: 108

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!