वाहन चेकिंग का कार्य शेड्यूल बनाकर करें : विधायक दोगने

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। विधायक डॉ.रामकिशोर दोगने द्वारा पुलिस अधिक्षक हरदा को ज्ञापन सौंपकर हरदा जिले में पुलिस द्वारा की जा रही वाहन चेकिंग का कार्य शेड्यूल बनाकर किए जाने की मांग की है। हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा पुलिस अधिक्षक को सौंपे गए ज्ञापन में लेख है कि हरदा जिले में पुलिस द्वारा प्रतिदिन वाहन चेकिंग कार्य किया जा रहा है। जिससे आमजन को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है। यदि व्यक्ति खिरकिया से चेकिंग का सामना करके आता है। उसे हरदा, हंडिया, टिमरनी में भी चेकिंग का सामना करना पड़ता है। जिससे पुलिस का भी समय खराब होता है, व्यक्ति भी अनावश्यक परेशान होता है। अत: पुलिस द्वारा हरदा जिले में की जा रही वाहन चेकिंग कार्य शेड्यूल बनाकर किया जाए, जिससे जिलेवासियों को असुविधा न हो।

106 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!