अनोखा तीर, हरदा। केन्द्रीय विद्यालय संगठन के 60 वर्ष पूर्ण होने पर केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने इस वर्ष अपनी डायमंड जुबली मनाई। इस अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय हरदा मे केन्द्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्राचार्य प्रमोद कुमार कोरी का वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती राकेश शर्मा द्वारा हरित पादप देकर स्वागत किया गया। सर्वप्रथम प्राचार्य द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य द्वारा केन्द्रीय विद्यालय संगठन के इतिहास पर प्रकाश डाला गया। विद्यालय के छात्रों द्वारा विभिन्न रंगा-रंग प्रस्तुतियां दी गई। विजेता छात्रों को प्राचार्य द्वारा पुरुस्कृत किया गया। बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ नाटिका को बड़ा सराहा गया। छात्राओं के समूह नृत्य कालबेलिया और जागो बंसी वाले ललना ने माहोल को सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा संस्कृति चौहान और सिद्धिक अग्रवाल द्वारा किया गया। आभार श्रीमती राकेश शर्मा द्वारा किया गया। सभी शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा।
Views Today: 2
Total Views: 44