हादसा…. चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश, हाथ कटा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। बीती रात एक मजदूर को चलती टे्रन में चढ़ने की कोशिश महंगी पड़ गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गुरूवार रात साढ़े 11 बजे क आसपास की बताई जा रही है। घायल युवक को इलाज के लिये तुरंत जिला अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज दौरान युवक का हाथ काटना पड़ा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पेशे से सिविल इंजिनियर धर्मेन्द्र पिता भाऊ सिंह नरवरिया का यहां एक कॉलोनी में काम चल रहा है, जो कि गुरूवार को भोपाल जाने के लिए निकला था। उसके प्लेटफार्म पर पहुंचते ही धर्मेन्द्र को कामायनी एक्सपे्रस रवाना होते हुए दिखी तो वह उसके पीछे दौड़ रहा। इस दौरान ट्रेन में चढ़ते समय उसका हाथ स्लिप हो गया और वह गिर गया। घटना दौरान धर्मेन्द्र को सीधे हाथ में गंभीर चोट आई थी। अस्पताल में इलाज दौरान चिकित्सकों को उसका हाथ काटना पड़ा। फिलहाल युवक अस्पताल में भर्ती है। घायल धर्मेन्द्र के मुताबिक उसका एक बेटा और बेटी है।

119 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!