गुरूवार को हरदा विधानसभा से 1, टिमरनी से 2 नाम निर्देशन पत्र जमा हुए

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा निर्वाचन के लिए गुरूवार को विधानसभा क्षेत्र हरदा से 1 तथा टिमरनी विधानसभा क्षेत्र से 2 नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए। रिटर्निंग अधिकारी आशीष खरे ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र हरदा के लिए कमल पटेल ने भारतीय जनता पार्टी से अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। रिटर्निंग अधिकारी टिमरनी महेश बड़ोले ने बताया कि टिमरनी विधानसभा क्षेत्र से गुरूवार को 2 अभ्यर्थियों ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा कराया। उन्होने बताया कि संजय शाह ने भारतीय जनता पार्टी से तथा जयकुमार उइके ने निर्दलीय नामांकन पत्र जमा किया। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन पत्र 30 अक्टूबर तक जमा होंगे, 31 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र वापस लेने व चुनाव चिन्ह आवंटन की कार्यवाही 2 नवम्बर को संपन्न होगी।

Views Today: 2

Total Views: 124

Leave a Reply

error: Content is protected !!