अनोखा तीर, हरदा। जिले में खनिज के अवैध उत्खनन करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। अपर कलेक्टर तथा प्रभारी अधिकारी खनिज डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने बताया कि अवैध उत्खनन करने वालों पर इस वित्तीय वर्ष में 1 अप्रैल से अब तक 1 करोड़ 6 लाख 63 हजार 16 रूपये अर्थदण्ड लगाया जा चुका है। उन्होने बताया कि इस माह में अब तक 20 प्रकरणों में 27.83 लाख रुपए अर्थदण्ड लगाया जा चुका है।
104 Views


