करंट लगने से युवक की मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के रहटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम नांदवा में बिजली ट्रांसफॉर्मर सुधारते समय एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक सुहाग सिंह पिता भागवत सिंह राजपूत उम्र 38 साल बिजली गांव में ट्रांसफॉर्मर सुधारने के लिए चढ़ा था। इस दौरान उसे करंट लग गया। ग्रामीणों ने लकड़ी की मदद से मृतक को ट्रांसफार्मर से दूर किया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से उनके बेटे की जान गई है। सुधार कार्य के दौरान बिना सूचना दिए बिजली की लाइन चालू कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक के 2 मासूम बच्चे भी हंै। मृतक का शव गुरुवार शाम पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

126 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!