स्थैतिक निगरानी दल ने नगदी जप्त की

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। स्थैतिक निगरानी दल के जिला स्तरीय नोडल अधिकारी डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड मयंक जैन ने बताया कि जिले की सीमाओं पर जांच चौकी स्थापित कर वाहनों की रात दिन लगातार जांच की जा रही है। उन्होने बताया कि गुरूवार को चेक पोस्ट हंडिया द्वारा इंडिगो कार एमपी 09 सीपी 0387 को चेकिंग दौरान टायर व्यापारी सुनील मितल निवासी धार से 3 लाख रुपये जप्त किए गए। रुपयों के बारे में कोई भी कागजात पेश नही किए। एसएसटी प्रभारी महेंद्र लवंशी एवं एएसआई सुभाष पवार, हेड कांस्टेबल तारीख खान, कांस्टेबल नवीन चौरे उपस्थित रहे। इससे पूर्व बुधवार रात्रि में देवास की तरफ से आ रहे गणेश पिता देवलाल निवासी मालपौन जिला हरदा से वाहन चेकिंग के दौरान 75 हजार की राशि प्राप्त हुई। जिसके संबंध में एसएसटी हंडिया दल प्रभारी द्वारा पूछताछ की गई किंतु मौके पर संबंधित व्यक्ति द्वारा कोई दस्तावेज नगदी के संबंध में नहीं बताए जाने से 75 हजार की राशि जब्त कर कोषालय में जमा करा दी गई। इसी प्रकार उड़न दस्ता प्रभारी श्रीमती मनीषा तावड़े द्वारा भगवत पिता उमराव सिंह निवासी ग्राम बिच्छापुर से 1 लाख रुपए की राशि जप्त की गई है। पैसों के संबंध में जब उनसे जानकारी चाही तो उनके द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखाया गए। इसके बाद उड़न दस्ता प्रभारी द्वारा राशि जिला कोषालय में जमा कराई गई। इसी तरह सुंदरलाल पिता बाबूलाल राजपूत निवासी करताना से 7 लाख 40 हजार रुपए की राशि जप्त की गई। उड़न दस्ता प्रभारी श्रीमती मनीषा तावड़े ने राशि जब्त कर जिला कोषालय अधिकारी को जमा कराई।

128 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!