पुलिस स्मृति दिवस..

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। 64वें पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर हरदा की पुलिस लाइन में कलेक्टर ऋषि गर्ग, पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन, विशेष न्यायाधीश अनूप त्रिपाठी ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर पुलिस के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप राठौर, जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया और अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी गोड़ा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री गर्ग और पुलिस अधीक्षक श्री कंचन ने शहीदों के परिवारजनों को शॉल व श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक श्री कंचन ने इस अवसर पर गत एक वर्ष में देश में शहीद हुए पुलिसकर्मियों की नामावली का वाचन किया। उन्होंने बताया कि देशभर में गत 1 वर्ष में 188 पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं, जिनमें से 17 शहीद पुलिसकर्मी मध्य प्रदेश के शामिल है।

272 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!