गरबा के दौरान मतदान उत्सव मनाने की अपील

अनोखा तीर, हरदा। एक और जहां जिला प्रशासन द्वारा विधानसभा चुनावी उत्सव को मनाने के लिए जन जागरूकता संदेश दिया जा रहा है। वही नवरात्रि के इस पावन पर्व पर हरदा की बादर विहार कॉलोनी में श्री भैरव बाबा गरबा उत्सव समिति की बालिकाओं द्वारा होने वाले गरबा उत्सव में भी मतदान जागरूकता का संदेश दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यक्रम के आयोजक राम नेमा ने बताया कि तीन दिवसीय गरबा उत्सव के समापन के दौरान गरबा करने वाली बालिकाओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान करने की अपील की। गरबा कर रही आस्था नेमा, निशा शर्मा ने बताया कि वे पहली बार अपने मत का उपयोग करेंगे, जिससे वह बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव का उत्सव 5 साल में एक बार आता है। इसमें सभी लोगों को अपने मत का उपयोग कर इस पर्व को मनाना चाहिए। कार्यक्रम के समापन के दौरान गरबा करने वाली वंशिका बादर, निशा शर्मा, मंजुला नेमा, पूजा शर्मा, पलक शर्मा, जानवी सोलंकी, स्नेहा सहित अन्य बालिकाओं का समिति द्वारा शील्ड देकर सम्मान किया गया।

308 Views

Leave a Reply