अनोखा तीर, हरदा। मतदाता जागरुकता अभियान के अंतर्गत स्थानीय शासकीय आदिवासी महाविद्यालयीन बालक छात्रावास हरदा में मतदाता जागरूकता विषय पर निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्रावास अधीक्षक शंभूदयाल पनागरे ने बताया कि जिला कार्यालय से स्वीप प्लान तहत गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश के पालन में प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
283 Views

