
शहर के शक्तिनगर तिराहे पर मॉ काली की विशाल प्रतिमा दर्शनार्थियों के लिये मुख्य आकर्षण का केन्द्र है। यहां पंडित द्वारा विधि-विधान से मॉ काली की विशेष पूजा-अर्चना का संपन्न कराई जा रही है। वहीं शाम को संगीतमय भजनों की प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय हो जाता है।

मीडिल स्कूल के मुख्य गेट पर समिति ने इस साल मॉ सपरिवार मॉ लक्ष्मी की घटस्थापना की है। यहां कोल्हापुर वाली लक्ष्मी मैया के साथ साथ मॉ सरस्वती एवं प्रथम पूज्य गणराज की प्रतिमाएं भी विराजित की हैं। लक्ष्मी दरबार का दर्शन करने के लिये हर रोज सैकड़ों लोग पहुंच रहे हैं।

शहर के राजमा चौक पर विराजमान मॉ जगदम्बा की सुंदर एवं मनमोहक प्रतिमा। यहां भक्तों द्वारा देवी पांडाल का प्रतिदिन नया रूप दिया जाता है, वहीं मैया का भी हर रोल आलौकिक श्रृंगार का क्रम जारी है। साथ ही नन्ही कन्याओं का नृत्य महोत्सव को ओर आनंदित कर देता है।





