छात्रों ने नियमित योग को अपनाया ….

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

जिला मुख्यालय स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर उत्कृष्ट विद्यालय के पीछे बालक छात्रावास में अध्ययनरत छात्रों ने स्वस्थ शरीर की मंशा से योगासन अपनाया है। यहां भोर की पहली किरण के साथ सभी छात्र योगस्थल पर एकत्रित होकर विभिन्न आसन करते हैं। इस मौके पर प्रशिक्षित योग शिक्षक उन्हें मार्गदर्शित करते हैं। छात्रावास अधीक्षक पुरूषोत्तम राठौर ने बताया कि छात्रों को स्वस्थ शरीर एवं मानसिक रूप से चुस्त-दुरूस्त रखने के उद्देश्य से योगासन कराया जाता है। जिसमें छात्र उत्साह के साथ हिस्सा लेते हैं। उन्होंनें बताया कि इससे छात्रों के पूरे दिन की बेहतर शुरूआत होती है। यही वजह है कि योग के प्रति उनकी रूचि प्रगाढ़ हुई है।

142 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!