कलेक्टर ने छीपानेर जांच चौकी का किया निरीक्षण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने गुरूवार रात्रि को छीपानेर में जिला की सीमा पर स्थापित जांच चौकी का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए जिले की सीमा पर निरीक्षण चौकी स्थापित कर स्थैतिक निगरानी दल तैनात किए गए हंै। ये दल निर्वाचन के दौरान अन्य जिलों से हरदा जिले में आने जाने वाले वाहनों की जांच लगातार कर रहे है। कलेक्टर श्री गर्ग ने स्थैतिक निगरानी दल में तैनात अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि हरदा जिले की सीमा में प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन की जांच करें और निर्वाचन आयोग के प्रावधान अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें।

143 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!