एनएसएस के विद्यार्थियों को मतदान के लिए दिए पीले चावल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा अभिमुखी कार्यक्रम के आयोजन में पीले चावल बांटकर बच्चों को मतदान करने हेतु प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय संचालक गिरीश सिंहल, डॉ.अभिलाषा सिंहल, उपप्राचार्य गणेश श्रीवास्तव, जिला संगठक सत्येन्द्रसिंह परिहार, पूर्व प्राचार्य एलएन पाराशर, श्रीमती सोनिया मोढ़, कार्यक्रम अधिकारी डॉ.मनोरमा चौहान उपस्थित थी। स्वीप गतिविधि के अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु सभी विद्यार्थियों को पीले चावल देकर समझाया गया कि सभी को 17 नवम्बर को विधानसभा निर्वाचन के लिए मतदान करना चाहिए। स्वीप गतिविधियों के तहत महाविद्यालय में गुरूवार को मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान आयोजित कर मतदान की शपथ दिलाई गई।

निकाली मतदाता जागरुकता रैली  

विधानसभा निर्वाचन के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा। इससे पूर्व मतदाता जागरूकता गतिविधियां जिले में आयोजित की जा रही है। जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को शासकीय अनु. जाति विकासखंड उत्कृष्ट बालक छात्रावास एवं सीनियर अनु. जाति बालक छात्रावास खिरकिया में निवासरत बच्चों एवं कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई गई। इसी प्रकार ग्राम कांकरदा, साल्याखेड़ी, सिंगोन, मांगरूल सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में टार्च रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान की शपथ दिलाई गई।

Views Today: 2

Total Views: 86

Leave a Reply

error: Content is protected !!