भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आज

 

अनोखा तीर, सिराली। भारतीय जनता पार्टी की चुनाव की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक राजपूत छात्रावास में आयोजित की गई है। भाजपा नेता वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शित करेंगे। बैठक राजपूत धर्मशाला में दोपहर 1 बजे से होगी। जिसमें विधायक संजय शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, कैलाश डूडी,जगदीश सोलंकी, मनीष मांगूले विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। मंडल अध्यक्ष मनीष मांगूले ने भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समस्त कार्यकर्ताओं को इस बैठक में सम्मिलित होने का आह्वान किया।

92 Views

Leave a Reply