अनोखा तीर, हरदा। नवरात्र के पांचवे दिन स्थानीय महर्षि ज्ञानपीठ में स्कंदमाता का पूजन किया गया। स्कंदमाता का रूप १२वीं की छात्रा स्नेहा राजपूत ने धारण किया। आज आरती में बच्चों के पालक भी उपस्थित हुए। उन्होंने इस प्रकार की गतिविधि की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे बच्चों को संस्कार प्राप्त होते हैं। वह स्वयं अपनी आंखों से देखते हैं कि कन्या देवी का स्वरूप होती हैं। इस दौरान संस्था के संचालक दीपक सिंह राजपूत और समस्त संस्था का स्टाफ उपस्थित रहा।
204 Views

