विद्यार्थियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

 

अनोखा तीर, हरदा। शासकीय आदिवासी महाविद्यालयीन बालक छात्रावास में शासकीय चिकित्सालय हरदा से डॉ.परमानंद छलोत्रे द्वारा छात्रावासी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गई। डॉ. छलोत्रे ने बच्चों को डेंगू और मलेरिया बीमारी के संबंध में उसके लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी तथा नियमित साफ सफाई से रहने की सलाह भी दी। इस दौरान छात्रावास अधीक्षक एसडी पनागरे एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

108 Views

Leave a Reply