स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत चलाया हस्ताक्षर अभियान  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय हरदा में आगामी विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने एवं 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के नागरिक को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। प्राचार्य डॉ.राजीव खरे ने प्रथम हस्ताक्षर किए एवं लोकतंत्र के महापर्व में सभी विधार्थियों एवं शिक्षकों को मतदान करने और एक अच्छी सरकार बनाने में लोकतंत्र को सहयोग प्रदान करने के लिए संदेश दिया। संस्था के उप प्राचार्य संजय भार्गव, कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं समस्त शिक्षकों ने भी हस्ताक्षर किए। विद्यार्थियों ने भी हस्ताक्षर कर अभियान में हिस्सा लिया। साथ ही साथ अन्य कर्मचारी ने भी सहभागिता की।

92 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!