हरदा विधानसभा बूथ प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी चुनाव की द्रष्टि से भाजपा कार्यालय में हरदा विधानसभा बूथ प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में चुनावी कार्यक्रम से संबंधित समिति कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने बताया कि केंद्र की ओर से हरदा जिले के प्रभारी केप्टन अभिमन्यु ने कार्यकर्ताओं से बूथ पर किए जाने वाले कार्यों पर विस्तृत जानकारी ली और क्या करना है उसकी रुपरेखा बताई। उन्होंने 17 से 19 अक्टूबर तक शक्ति केन्द्रों पर होने वाले सम्मेलन की भी जानकारी ली। बैठक को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से समाज के हर वर्ग को कुछ न कुछ देने का काम किया है, विकास के नए आयाम स्थापित किए हंै। जिससे आप सभी पूरे जोश के साथ जनता के बीच जाकर उनसे भाजपा को बहुमतों से विजयी बनाने का संकल्प दिलाएं। जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि हम इस बार भी हरदा जिले की दोनों विधानसभा जीतकर पुन: मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे।

Views Today: 2

Total Views: 100

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!