खिरकिया के खाद्य प्रतिष्ठान से 3 घरेलू गैस सिलेण्डर जप्त

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग के निर्देशन में खाद्य विभाग के दल ने गुरूवार को पोखरनी रोड खिरकिया स्थित इंद्रलोक होटल एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक रूप से उपयोग पाए जाने के कारण होटल संचालक अशोक कुमार भंडारी से कुल 3 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त कर प्रकरण बनाया गया। जांच दौरान कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी प्रशांत सिंह कुशवाह, श्रीमती अमृता भट्ट एवं शेषराव गुजरे उपस्थित रहे।

80 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!