बुजुर्ग को टक्कर मार खड़े वाहन से जा भिड़ी गाड़ी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर के अस्पताल चौक से महज कुछ कदमों की दूरी पर एक लापरवाह वाहन चालक ने बुजुर्ग को टक् कर मार दी। जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जिससे घबराकर चालक वहां से गाड़ी लेकर भाग खड़ा हुआ, जो कि नया बस स्टैंड के पास खड़े एक अन्य वाहन से जा टकराया। जिसके चलते बस स्टैंड क्षेत्र भी अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इस बीच वहां पहुंची पुलिस ने लापरवाह वराहन चालक को हिरासत में लिया, वहीं वाहन भी सिटी कोतवाली में खड़ा कराया है। इधर, घटना में बुरी तरह घायल बुजुर्ग को लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उनका प्राथमिक उपचार कर भर्ती कर लिया है। बुजुर्ग ने बताया कि वे अपने साइड से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन से टक्कर मारकर भाग गया।

96 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!