जिला कांग्रेस की बैठक संपन्न

schol-ad-1

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला कांग्रेस कमेटी हरदा द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से हरदा विधानसभा के ऑब्जर्वर गणेश पाटिल एवं जिला प्रभारी अवधेश सिंह सिसोदिया की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। इसी दौरान एवं विभिन्न वक्ताओं ने अपनी बात रखी। हरदा विधानसभा आब्जर्वर ने कहा कि हमें अपना-अपना बूथ मजबूत करना है और प्रत्येक बूथ से कांग्रेस पार्टी की विजय सुनिश्चित करना है और प्रत्येक बूथ से कांग्रेस पार्टी की विजय सुनिश्चित करना है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही कांग्रेस की रीढ़ हैं और सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से दोनो विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहराएगा। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.आर के दोगने ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा की चुनाव जितने के बाद क्षेत्र का प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं को विधायक ही समझे। बैठक में टिमरनी विधानसभा के ऑब्जर्वर रामविजय बुरुन्गले, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शेरसिंह तोमर, लखनसिंह मौर्य, भागीरथ पटेल, अनिल बंसल, अमीर पटेल, दिनेश यादव, प्रमिला ठाकुर, रानू दशरथ पटेल, छतर सिंह बघेल, रविशंकर शर्मा, कैलाश पटेल सहित विधानसभा क्षेत्र के सेकड़ो की संख्या में कांग्रेस के सदस्यगण उपस्थित थे।

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

कांग्रेस रीति-नीति से प्रभावित होकर वार्ड क्र. 28 के भाजपा के पूर्व पार्षद देवीदिन चावढ़ा सहित दर्जनों भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। जिसमें लोकेश, अरुण, महेंद्र, दिलीप, रोहित अरविंद, जसवीर सिंह, खेलसिंह, रोहित, कबीर, बलदेव दानी, जितेंद्र धर्मेंद्र, ऋतिक, चेतन हरिओम, निखिल, अशोक गुर्जर, अशोक राठौड़, राजेश चावड़ा, उदय साइन, जबर सिंह, वैभव, विजय ठाकुर ने कांग्रेस ज्वाइन की। वही ग्राम रातातलाई के सुरेन्द भुसारे के नेतृत्व में 20 लोग भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए।

Views Today: 2

Total Views: 88

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!