मतदाता जागरूकता गतिविधियां संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा निर्वाचन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता अभियान हरदा जिले में आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले में निबन्ध प्रतियोगिता, रंगोली, जागरूकता रैली तथा मतदाता जागरूकता शपथ जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरदा में जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें एलबीएस कॉलेज से जया राठौर ने प्रथम, होली फेथ महाविद्यालय की पायल चौहान ने द्वितीय एवं शिवानी वटके ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार हरदा बाय पास स्थित बाल गृह भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबन्ध प्रतियोगिता में छवि चौहान ने प्रथम, गायत्री धुर्वे ने द्वितीय तथा अंजली मर्सकोले ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस निबन्ध प्रतियोगिता में महाविद्यालय में पढ़ने वाली प्रथम बार मतदान करने वाली 40 छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान बालिकाओं ने नागरिकों से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की। इसके अलावा शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही जिले के ग्राम सारंगपुर व चौकड़ी में मतदाता जागरूकता रैली आयोजित की गई। ग्राम गहाल में मनरेगा के मजदूरों को मतदान की शपथ दिलाई गई। ग्राम पंचायत भवन मसनगांव, ग्राम कांकरिया, ग्राम सांगवामाल में उपस्थित ग्रामीणों को मतदान की शपथ दिलाई गई।

301 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!