नेहरू स्टेडियम में हुई संभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। संभाग स्तरीय शालेय 19 वर्ष बालक बालिका खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में हरदा नर्मदापुरम बैतूल की टीम ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सहायक संचालक डीएस रघुवंशी एवं उत्कृष्ट विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सरिता तोमर ने परिचय कर प्राप्त कर शुभारंभ किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट ने बताया कि 19 वर्ष बालिका वर्ग में पहला मैच बैतूल विरुद्ध नर्मदापुरम के बीच खेला गया। जिसमें नर्मदापुरम एक पॉइंट एवं एक इनिंग से विजई रही।

बालक वर्ग में पहला मैच हरदा विरुद्ध बैतूल के बीच खेला गया। जिसमें बैतूल ने 19-16 से मैच जीता। इसके बाद फाइनल मैच बालक वर्ग का नर्मदापुरम विरुद्ध बैतूल के बीच खेला गया। जिसमें 21-15 से नर्मदापुरम विजई रही। बालिका वर्ग में फाइनल मैच हरदा विरुद्ध नर्मदापुरम के बीच खेला गया, जिसमें हरदा 4-3 से मैच जीता। साथ ही नर्मदापुरम संभाग दल का चयन भी किया गया, जो 3 नवंबर से 6 नवंबर तक सारंगपुर जिला राजगढ़ में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। इस अवसर पर राजेश बीलिया, राजेश त्रिपाठी, भूपेंद्र तोमर, आनंद तिवारी, पूजा विश्नोई, कांक्षी दुगाया, नर्मदापुरम से कलीराम अहिरवार, संतोष सूरमा, नीरज बाथरे, सचिन बाथरे, अरुण कहार, श्याम मरापे, बैतूल से बलदेव अरोरा, गौरव मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Views Today: 6

Total Views: 380

Leave a Reply

error: Content is protected !!