शत-प्रतिशत मतदान करने का लिया संकल्प

अनोखा तीर, हरदा। होली फेथ कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। छात्र छात्राओं एवं स्टाफ ने हस्ताक्षर कर शत-प्रतिशत मतदान हेतु सभी स्वयं सेवकों ने शपथ ली। महाविद्यालय प्राचार्य सुश्री नीरजा डाले ने बताया कि स्वीप गतिविधि के अंतर्गत महाविद्यालय में आगे भी अन्य गतिविधियां की जानी है। इस अवसर पर स्वयंसेवक, अन्य छात्र-छात्राएं कार्यक्रम अधिकारी कंचना चौहान, गणेश मादुलकर एवं महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे ।

342 Views

Leave a Reply