इवीएम और वीवीपीएट मशीन स्ट्रांग रूम पहुंचाई  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा निर्वाचन के लिए 17 नवम्बर को मतदान होगा। इससे पूर्व मंगलवार सुबह राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में इवीएम और वीवीपीएटी मशीन कलेक्ट्रेट स्थित जिला स्तरीय वेयरहाउस से पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया के अलावा हरदा के रिटर्निंग अधिकारी आशीष खरे तथा टिमरनी के रिटर्निंग अधिकारी महेश बड़ोले सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गौड़ा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र टिमरनी के लिए 281 नग कंट्रोल यूनिट, 281 नग वेलेट यूनिट, 303 वीवीपीएट मशीन भेजी गई है जबकि हरदा विधानसभा क्षेत्र के लिए 317 नग कंट्रोल यूनिट, 317 नग वेलेट यूनिट तथा 342 वीवीपीएट मशीन भेजी गई है। उल्लेखनीय है कि प्रथम रेण्डमाइजेशन की कार्यवाही सोमवार को की जा चुकी है।

289 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!