विधानसभा निर्वाचन में मतदान व मतगणना के लिए भवन अधिग्रहित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने विधानसभा निर्वाचन 2023 को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत विधानसभा क्षेत्र 134 टिमरनी एवं 135 हरदा के निर्वाचन संबंधी कार्य के लिये शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज तथा मतदान केन्द्र भवनों को अधिग्रहित किया है। अपर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा ने बताया कि शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा के मुख्य हॉल, प्रथम तल पर रूम नम्बर 1 से 8, जिम्नेशियम हॉल तथा हॉल से लगे 3 कमरे, टीचर्स रूम, भवन के सामने एवं पीछे का सम्पूर्ण परिसर एवं गैलरी, सीलिंग कार्य के लिए लेब कक्ष, प्रिंसीपल कक्ष, बैठक कक्ष, परिसर में स्थित गर्ल्स छात्रावास तथा निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य कक्ष तथा परिसर को अधिग्रहित किया है। इसके अलावा उन्होने विधानसभा क्षेत्र टिमरनी व हरदा के लिए निर्धारित मतदान केन्द्रों के भवनों को भी अधिग्रहित किया गया है। डॉ. गौड़ा ने बताया कि इसके अलावा यदि किसी रिटर्निंग आफिसर को निर्वाचन कार्य हेतु अन्य भवन की आवश्यकता लगती है तो वे सूचना देकर किसी निजी अथवा शासकीय भवन को अधिग्रहित कर सकेंगे। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्निंग अधिकारियों को अधिकृत किया है।

Views Today: 2

Total Views: 102

Leave a Reply

error: Content is protected !!